हरियाली तीज पर सपना चौधरी ने हरे लहंगे में लूटी महफिल
देशभर में मन रही हरियाली तीज के मौके पर सपना चौधरी का ट्रेडिशनल लुक छा गया।
उन्होंने हरे रंग का खूबसूरत लहंगा पहनकर सिर पर चुनरी और बालों में पर्ल सजाए।
तस्वीरों में उनके हाथों की मेहंदी और 16 श्रृंगार की झलक देख फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे।
फैंस ने कमेंट्स में उन्हें तीज क्वीन और देसी दिवा तक कहा।
उनके ट्रेडिशनल अंदाज ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।
हरियाली तीज पर उनका ये लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।