बार्बी लुक में निया शर्मा ने लूटी महफिल, फोटोज वायरल
निया शर्मा अपने ग्लैमरस बार्बी लुक को लेकर इंटरनेट पर छा गई हैं।
रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के सेट पर निया ने पिंक रफल ऑफ-शोल्डर ड्रेस में एंट्री ली।
बालों में बन हेयरस्टाइल और ग्लॉसी मेकअप में वह हूबहू बार्बी डॉल जैसी दिखीं।
निया ने अपने इस लेटेस्ट लुक की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।
अपलोड होते ही इन फोटोज पर हजारों लाइक्स और फैंस के कमेंट्स की बौछार हो गई।
कई तस्वीरों में निया मेकअप रूम में टचअप करते हुए भी पोज देती नजर आईं।
उनका बार्बी लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।