विंटेज लुक में दीपिका कक्कड़ ने लूटी महफिल, वायरल हुई तस्वीरें

दीपिका कक्कड़ अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती का जादू चलाती हैं।

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट विंटेज फोटोशूट शेयर किया।

इन तस्वीरों में दीपिका पीच कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं।

लहंगे की बारीक कारीगरी और उनके ज्वेलरी स्टाइल ने पूरे लुक को और निखार दिया।

एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप और बड़ा सा नथ पहनकर अपने लुक को रॉयल टच दिया।

फोटोज शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- “मॉडर्न दुनिया में विंटेज सोल”।

तस्वीरें अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ वायरल होने लगीं।