Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • खेल
  • Umran Malik ने बिखेरा जलवा, इंजरी से लौटते ही रफ्तार से काटा जमकर बवाल
  • खेल

Umran Malik ने बिखेरा जलवा, इंजरी से लौटते ही रफ्तार से काटा जमकर बवाल

Umran Malik ने बुची बाबू टूर्नामेंट 2025 में दमदार वापसी की है। ओडिशा के खिलाफ पहले ही स्पेल में उन्होंने 9 ओवर में 2 विकेट लेकर अपनी रफ्तार और नियंत्रण दोनों का शानदार प्रदर्शन किया।
Mrinal Pathak August 26, 2025 1 min read
Umran Malik ने बिखेरा जलवा, इंजरी से लौटते ही रफ्तार से काटा जमकर बवाल

उमरान मलिक (सोर्स- सोशल मीडिया)

Umran Malik: लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक ने घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी करते हुए एक बार फिर अपनी रफ्तार का लोहा मनवाया है। चोट के कारण लंबे समय तक मैदान से दूर रहे उमरान ने बुची बाबू टूर्नामेंट 2025 में धमाकेदार गेंदबाज़ी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

पहले ही स्पेल में बरपाया कहर

जम्मू-कश्मीर की ओर से खेलते हुए उमरान मलिक ने ओडिशा के खिलाफ मैदान पर वापसी की। उन्होंने 9 ओवर का धारदार स्पेल डाला जिसमें उन्होंने 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। खास बात यह रही कि उन्होंने गेंद को सिर्फ गति से नहीं, बल्कि सटीक लाइन और लेंथ से भी डाला, जिससे बल्लेबाजों को परेशान कर दिया। उनकी गेंदबाज़ी में वही पुरानी रफ्तार नजर आई जिसने उन्हें कुछ समय पहले तक भारत की सबसे बड़ी तेज़ गेंदबाज़ी उम्मीदों में शुमार किया था।

वापसी ने दिखाया आत्मविश्वास

उमरान मलिक पिछले सीजन यानी 2024-25 में चोटों से जूझते रहे। हैमस्ट्रिंग और कूल्हे की समस्या के कारण वह न तो घरेलू क्रिकेट में प्रभावित कर पाए और न ही आईपीएल में अपना जलवा दिखा सके। इससे उनका प्रदर्शन और टीम इंडिया में वापसी की संभावनाएं दोनों कमजोर पड़ गई थीं।

Umran Malik gets two wickets in his first spell on comeback after a long injury#BuchiBabu #JKvsOdisha pic.twitter.com/Ugx7NqOxhE

— Mohsin Kamal (@64MohsinKamal) August 26, 2025

हालांकि, अब जब उन्होंने मैदान पर वापसी की है, तो उनका आत्मविश्वास और गेंदबाज़ी की धार फिर से देखने को मिल रही है। बुची बाबू टूर्नामेंट उनके लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन सकता है, जहां वह अपने प्रदर्शन से एक बार फिर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का भरोसा जीत सकते हैं।

टीम इंडिया में अब तक का सफर

उमरान मलिक ने भारत के लिए अब तक 10 वनडे और 8 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने कुल 24 विकेट चटकाए हैं। उनकी रफ्तार हमेशा चर्चा का विषय रही है, लेकिन हालिया फॉर्म और चोटों ने उन्हें टीम से दूर कर दिया था। उमरान आखिरी बार साल 2023 में भारत की जर्सी में नजर आए थे।

अब जब उमरान ने एक बार फिर रफ्तार और नियंत्रण के साथ घरेलू क्रिकेट में वापसी की है, तो यह उनके लिए एक नया अध्याय शुरू करने का मौका हो सकता है। अगर वह इसी लय में प्रदर्शन जारी रखते हैं, तो जल्द ही उन्हें फिर से टीम इंडिया की तेज़ गेंदबाज़ी यूनिट में शामिल किया जा सकता है।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Cricket News Sports News Team India Umran Malik

Continue Reading

Previous: Sarfaraz Khan ने फिर ढाया कहर, शतक जड़कर सिलेक्टर्स की बढ़ाई टेंशन!
Next: IND vs PAK: एशिया कप में कौन किस पर भारी? जानें कितने बार पाकिस्तान से हारा भारत

संबंधित खबरें

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025
RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख
1 min read
  • खेल

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख

Mrinal Pathak August 30, 2025
Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद
1 min read
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.