झारखंड में हाई अलर्ट
IMD High Alert in Jharkhand: झारखंड में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिन पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। लोगों की जिंदगी भारी बारिश के कारण अस्त-व्यस्त हो गई है। भारी बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान चतरा और खूंटी जिले को हुआ है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित गांव हुए है।
राज्य के गांव-गांव में भारी बारिश के कारण नदिया ऊफान पर है। जलभराव, कच्चे मकान जमींदोज़ और फसलें बर्बाद हो गई हैं। सड़कों से लेकर धार्मिक स्थलों तक पानी भर गया है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF-SDRF टीमों को तैयार रखा है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
झारखंड में भारी बारिश से 5 की मौत
देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी, जिसमें सबसे ज्यादा आंकड़ा झारखंड का है। पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। शनिवार को हुई भारी बारिश से सबसे ज़्यादा नुकसान झारखंड में हुआ, जहां 5 लोगों की मौत हो गई।
IMD High Alert: 48 घंटों का हाई अलर्ट
मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। झारखंड इस वक्त भीषण बारिश की मार झेल रहा है। आसमान से लगातार बरस रही आफत ने लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य की कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं तो कहीं घरों की दीवारें ढह रही हैं। हालात धीरे-धीरे बाढ़ जैसे बनते जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें – Jharkhand के पूर्व सीएम चंपई सोरेन हाउस अरेस्ट, हजारीबाग में उपद्रवियों ने 6 ट्रकों में लगाई आग
रांची और उसके आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण सभी झरने भी उफान पर हैं। प्रशासन ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है और झरनों के आसपास जाने से मना किया है। प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि जोन्हा, हुंडरू, दशम, सीता और रीमिक्स समेत अन्य झरने उफान पर हैं। जिला प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से इन झरनों के पास न जाने की अपील की है।
Yellow Alert: प्रशासन ने जारी की चेतावनी
प्रशासन ने चेतावनी जारी कि है कि इन निचले इलाकों में पानी की तेज धारा, फिसलन भरी चट्टानें और जलस्तर में अचानक वृद्धि का खतरा ज्यादा है। जिला प्रशासन ने पर्यटकों से सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए है। साथ ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस के निर्देशों का पालन करने और मौसम संबंधी जानकारी पर नजर रखने को कहा है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस या आपातकालीन सेवाओं से संपर्क करने की अपील की गई है।