Champai Soren House Arrest: झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन को आज हाउस अरेस्ट किया गया है। इस खबर से राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया। उनके घर के बाहर भारी मात्रा में पुलिस दल तैनात किए गए है। चंपई सोरेन आज भूमि अधिग्रहण मामले में किसानों के साथ आंदोलन में नगड़ी में शामिल होने वाले थे।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन को भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर आदिवासी संगठनों के विरोध प्रदर्शन से पहले नजरबंद किए जाने पर रांची सिटी डीएसपी के.वी. रमन ने बताया कि यह कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक तरह की एहतियाती नजरबंदी है।