सबा खान ने की शाही शादी, बहन सोमी संग तस्वीरें हुईं वायरल

सबा खान ने जोधपुर के बिजनेसमैन वसीम नवाब से निकाह कर लिया है।

सबा ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

शादी के दिन सबा लाल रंग के हैवी वर्क वाले जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

उन्होंने घूंघट के साथ ग्रैंड एंट्री की, लेकिन चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

उनकी बहन सोमी खान भी पति आदिल दुर्रानी संग शादी में डांस करती नजर आईं।

सबा और वसीम की जोड़ी को देखकर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

शादी की तस्वीरों पर सेलेब्स और चाहने वालों ने जमकर प्यार बरसाया है।