Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • झारखंड
  • Jharkhand के 4 जिलों में येलो अलर्ट जारी, 3 साल तक नहीं खुलेंगे झारखंड में नए लॉ कॉलेज
  • झारखंड

Jharkhand के 4 जिलों में येलो अलर्ट जारी, 3 साल तक नहीं खुलेंगे झारखंड में नए लॉ कॉलेज

Jharkhand Top News of 19 August: झारखंड के 4 जिलों में आईएमडी ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां पढ़ें राज्य से जुड़ी दिन भर की सभी बढ़ी खबरें।
Akanksha Sharma August 19, 2025 1 min read
Jharkhand Top News of 19 August: झारखंड के 4 जिलों में आईएमडी ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां पढ़ें राज्य से जुड़ी दिन भर की सभी बढ़ी खबरें।

झारखंड में येलो अलर्ट, नए लॉ कॉलेज पर रोक (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Jharkhand Top News of 19 August: झारखंड के 4 जिलों में आईएमडी ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अब झारखंड में अगले तीन साल तक कोई भी नए लॉ कॉलेज खोले नहीं जाने के निर्देश दिए है। यहां पढ़ें राज्य से जुड़ी दिन भर की सभी बढ़ी खबरें।

Jharkhand News: गांववालों ने केक काटकर किया विरोध प्रदर्शन

झारखंड के खूंटी-तोरपा-कोलेबिरा मार्ग पर पेलौल गांव के पास बनई नदी पर बने पुल को ढहे मंगलवार को पूरे दो महीने हो गए। लेकिन अब तक इसमें सुधार के नाम पर कुछ नहीं हुआ। न तो डायवर्सन बना और न ही नए पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ। प्रशासन की नजरअंदाजी का विरोध गांववालों ने केक काटकर किया।

In a creative yet touching display of frustration, people in a #Jharkhand village marked 2-months anniversary of bridge collapse by cutting cake on the broken bridge. @santwana99 @jayanthjacob @NewIndianXpress @TheMornStandard @DCkhunti @HemantSorenJMM https://t.co/bFYZSgQ7jw

— Mukesh Ranjan (@Mukesh_TNIE) August 19, 2025

19 जून 2025 को पुल ढहने के बाद से गांववालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए अब उन्होंने केक काटकर विरोध प्रदर्शन किया है। गांववालों का कहना है कि विरोध करने पर मुकदमे का डर रहता है, इसलिए इस बार उन्होंने विरोध का नया तरीका अपनाया।

IMD Alert: झारखंड के 4 जिलों में येलो अलर्ट जारी

झारखंड में मानसून सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से मानसून ने गति पकड़ ली है। आज रांची, बोकारो, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज़ हवाएं और गरज के साथ पानी की बौछारें भी पड़ सकती हैं।

आईएमडी के अनुसार, 19 से 22 अगस्त तक मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। आईएमडी के अनुसार, 21 अगस्त के बाद रांची, जमशेदपुर और दुमका में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा गढ़वा, पलामू और लातेहार जैसे ज़िलों में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में लगातार बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्रों ने मानसून को और मज़बूत कर दिया है, जिससे अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश जारी रहेगी।

तीन सालों तक नहीं खुलेगा झारखंड में लॉ कॉलेज

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने अगले तीन सालों तक देश में नए लॉ कॉलेज खोलने पर रोक लगा दी है। इस प्रतिबंध का असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इससे झारखंड में 5 नए लॉ कॉलेज खोलने की प्रक्रिया रुक जाएगी। झारखंड सरकार ने इस साल के बजट में राज्य में 5 नए लॉ कॉलेज खोलने की घोषणा की थी, जो कि रांची, हज़ारीबाग, पलामू, धनबाद और दुमका में खुलने जा रहे थे।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 13 अगस्त को एक आदेश जारी कर कहा था कि अगले 3 साल तक देश में कोई भी नया लॉ कॉलेज स्थापित नहीं किया जाएगा और न ही किसी कॉलेज को मान्यता दी जाएगी। तीन साल की प्रतिबंध अवधि के दौरान, बार काउंसिल मौजूदा लॉ कॉलेजों और केंद्रों की गहन जांच और ऑडिट करेगी। बार काउंसिल निर्धारित मानकों का पालन न करने वाले कॉलेजों और संस्थानों को बंद करने या उनकी मान्यता रद्द करने का आदेश भी दे सकती है।

यह भी पढ़ें – Mumbai Mono Rail: हवा में लटकी मुंबई मोनोरल, 500 से अधिक यात्रियों का किया रेस्क्यू

कोचिंग सेंटर में दुष्कर्म, आरोपी फरार

झारखंड के पलामू जिले के पांकी में एक कोचिंग सेंटर में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। कोचिंग सेंटर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी कोचिंग सेंटर का संचालक लंबे समय से उसका यौन शोषण कर रहा था। सेंटर संचालक की पहचान तुलेश्वर यादव के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

यक्ष्मा अस्पताल में नर्स न होने से मरीज की मौत

इटकी प्रखंड स्थित यक्ष्मा अस्पताल के इंटर वार्ड में भर्ती दो मरीजों की समय पर इलाज न मिलने के कारण 24 घंटे के भीतर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में केवल एक नर्स कंचनमाला थी, जिनका भी 31 जुलाई को तबादला हो गया था। वह 12 अगस्त तक अस्पताल में ड्यूटी करती रहीं और 13 अगस्त को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले लीं। देखभाल के अभाव में बेड नंबर 30 पर इलाज करा रहे अजय नायक की पिछले शनिवार को मौत हो गई और बेड नंबर 36 पर इलाज करा रहे विलियम उरांव की सोमवार सुबह मौत हो गई।

About the Author

Akanksha Sharma

Editor

View All Posts
Tags: IMD rain warning jharkhand Jharkhand News The Updates Top Stories

Continue Reading

Previous: Mumbai Mono Rail: हवा में लटकी मुंबई मोनोरल, 500 से अधिक यात्रियों का किया रेस्क्यू
Next: Shibu Soren: दिशोम गुरु को हेमंत सोरेन ने दी अंतिम विदाई, VIDEO

संबंधित खबरें

Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
RIMS-2 Jharkhand Top News of 29 August: झारखंड के पूर्व विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म के लिए उनके टेल्को स्थित आवास पर नेता पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

RIMS 2 मामले पर भाजपा ने की राज्यपाल से मुलाकात, रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल CM हेमंत सोरेन

Akanksha Sharma August 29, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.