Ramdas Soren Death: झारखंड की राजनीति और समाज के लिए एक 16 अगस्त का दिन दुखद भरा रहा। शनिवार को झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन हो गया है। वे आदिवासी समाज की एक मजबूत आवाज और शिक्षा सुधारों के प्रतीक थे। हाल ही में जमशेदपुर स्थित आवास में बाथरूम में गिरने के बाद उन्हें गंभीर चोट लगी थी। उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था, इस दौरान उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था। 16 अगस्त को उन्होंने अंतिम सांस ली।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित पूरे राज्य ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। उनके योगदान और जीवन पर यह रिपोर्ट देखिए और जानिए कैसे वे झारखंड के भविष्य को बेहतर बनाने का सपना देख रहे थे।