Naxal Encounter in Chaibasa: छत्तीसगढ़ के सुकमा निवासी और नक्सली संगठन का एरिया कमांडर अरुण उर्फ वरुण उर्फ नीलेश मड़कम झारखंड के चाईबासा में हुई मुठभेड़ में मारा गया है। झारखंड के चाईबासा में चल रही मुठभेड़ पर, आईजी ऑपरेशन माइकल राज एस ने कहा, “हमें गोइलकेरा जंगल क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिली थी। इसके आधार पर हमने एक अभियान शुरू किया। आज सुबह अभियान के दौरान पुलिस और सीपीएम माओवादियों के बीच गोलीबारी हुई। गोलीबारी जारी है और हम अभियान जारी रखे हुए हैं। हमें शुरुआती जानकारी मिली है कि कुछ हथियार बरामद हुए हैं, लेकिन अंतिम परिणाम अभियान पूरा होने के बाद ही पता चलेंगे।”