झारखंड में मुठभेड़ (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Jharkhand Top News of 13 August: झारखंड में पश्चिमी सिंहभूमि और चाईबासा में सुरक्षा बलों और नक्सली-माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। यहां पढ़ें राज्य की दिन भर की सभी बड़ी खबरें।
सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़
झारखंड सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। पश्चिमी सिंहभूमि में हुई इस मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गिराया गया है। पुलिस ने तलाशी अभियान अभी जारी रखा है। सुरक्षा बलों ने बताया कि मारे गए माओवादी के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।
इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में कई जगहों पर नाकेबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। इलाके में छिपे माओवादियों की तलाश की जा रही है। इस अभियान में एक माओवादी मारा गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मारा गया माओवादी भाकपा (माओवादी) संगठन का सदस्य था।
चाईबासा में मुठभेड़, नक्सली संगठन का एरिया कमांडर का एनकाउंटर
छत्तीसगढ़ के सुकमा निवासी और नक्सली संगठन का एरिया कमांडर अरुण उर्फ वरुण उर्फ नीलेश मड़कम झारखंड के चाईबासा में हुई मुठभेड़ में मारा गया है।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: On ongoing encounter in Chaibasa, Michael Raj S, IG Operation, says, "We received specific input about the presence of Maoists in the Goilkera jungle area. Based on this, we launched an operation. During the operation this morning, there was an… pic.twitter.com/bLoKVtm8q8
— ANI (@ANI) August 13, 2025
झारखंड के चाईबासा में चल रही मुठभेड़ पर, आईजी ऑपरेशन माइकल राज एस ने कहा, “हमें गोइलकेरा जंगल क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिली थी। इसके आधार पर हमने एक अभियान शुरू किया। आज सुबह अभियान के दौरान पुलिस और सीपीएम माओवादियों के बीच गोलीबारी हुई। गोलीबारी जारी है और हम अभियान जारी रखे हुए हैं। हमें शुरुआती जानकारी मिली है कि कुछ हथियार बरामद हुए हैं, लेकिन अंतिम परिणाम अभियान पूरा होने के बाद ही पता चलेंगे।”
Vande Bharat: रांची को मिलेगी एक और वंदे भारत
रांची-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। रेलवे बोर्ड की ओर से क्षेत्रीय रेलवे कार्यालय को इस संबंध में पत्र भेजा है। इस पत्र के अनुसार, हटिया से चलने वाली तपस्विनी एक्सप्रेस में भीड़, टाइम टेबल और अन्य तकनीकी पहलुओं का अध्ययन करने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
यह भी पढ़ें – Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर होगा ऑपरेशन सिंदूर की जीत का जश्न, 5000 अतिथियों को दिया आमंत्रण
वहीं, यात्री संघ रांची-पुरी के लिए स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग कर रहे हैं, ताकि यात्री लंबी यात्रा आसानी से पूरी कर सकें। मालूम हो कि ZRUCC सदस्य अरुण जोशी, सांसद खीरू महतो व अन्य ने पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस को रांची से चलाने की मांग की थी। पुरी के लिए वंदे भारत ट्रेन चलने से यात्रियों को आने-जाने में सुविधा होगी। पुरी और भुवनेश्वर में इंजीनियरिंग के छात्रों को भी काफी राहत मिलेगी।
IMD Alert: झारखंड में मानसून होगा सक्रिय
IMD Alert: झारखंड में 13 अगस्त से मानसून के फिर से सक्रिय होने जा रहा है। राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, अगले 3 दिनों में रांची में हल्की से सामान्य बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, 2 दिनों तक राज्य के सभी हिस्सों में बारिश होगी।
रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की जानकारी के अनुसार 13 अगस्त तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इस दबाव के प्रभाव से 13 और 14 को पूरे राज्य में बारिश होने की पूरी संभावना है। 13 अगस्त से झारखंड के कोल्हान के साथ-साथ सिमडेगा, धनबाद, बोकारो और जामताड़ा में भी भारी बारिश होगी।
नवंबर तक झारखंड की 25 ट्रेनें रद्द
झारखंड की ट्रेनों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खड़गपुर मंडल में लाइन ब्लॉक होने के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन द्वारा नवंबर में 25 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया था। इसमें टाटानगर से गुजरने वाली गोरखपुर, उदयपुर और भुज साप्ताहिक ट्रेनों के साथ-साथ कुर्ला एक्सप्रेस भी शामिल है।