Flag Hoisting 15 August: इस साल झारखंड की राजधानी रांची में स्वतंत्रता दिवस की बड़ी परंपरा टूटने जा रही है। इस बार 15 अगस्त को रांची के मोरहाबादी में मुख्यमंत्री तिरंगा नहीं फहराएंगे। इसके विपरीत, 15 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री सीएम हेमंत सोरेन की जगह राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार तिरंगा फहराएंगे। यह बदलाव झारखंड के वरिष्ठ आदिवासी नेता और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन के निधन के कारण किया गया है।
इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्मकांड करने के लिए अपने पैतृक गांव नेमरा में रहेंगे। वे इन दिनों अपने पैतृक गांव नेमरा में पिता के श्राद्ध कर्मकांड में व्यस्त हैं। इस खास रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे पूरा कारण और कार्यक्रम का विवरण।