Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • धर्म
  • Krishna Janmashtami 2025: तुलसी के इन आसान उपायों से पाएं सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद
  • धर्म

Krishna Janmashtami 2025: तुलसी के इन आसान उपायों से पाएं सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद

Krishna Janmashtami 2025 पर तुलसी के खास उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य, लड्डू गोपाल की कृपा और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति के लिए इन उपायों को जरूर अपनाएं।
Mrinal Pathak August 11, 2025 1 min read
Krishna Janmashtami 2025: तुलसी के इन आसान उपायों से पाएं सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद

कृष्ण जन्माष्टमी 2025 (सोर्स- एक्स)

Krishna Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी हिंदू धर्म के प्रमुख और पावन त्योहारों में से एक है। यह पर्व भगवान विष्णु के आठवें अवतार, श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार जन्माष्टमी का महापर्व शनिवार, 16 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा।

जन्माष्टमी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन उपवास और पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। विशेष रूप से मथुरा और वृंदावन में यह पर्व भव्य रूप से मनाया जाता है, जहाँ मंदिरों में झांकियां सजाई जाती हैं और रात्रि 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।

तुलसी के महत्व और उपाय

ज्योतिष और पुराणों में तुलसी को अत्यंत पवित्र माना गया है। जन्माष्टमी के दिन तुलसी के पौधे की विशेष पूजा और उससे जुड़े उपाय करने से साधक को भगवान कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है। तुलसी के पत्ते भगवान को अत्यंत प्रिय हैं, इसलिए इस दिन उनसे जुड़े उपाय विशेष फलदायी माने जाते हैं।

वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए उपाय

अगर आपके वैवाहिक जीवन में तनाव या समस्याएं चल रही हैं, तो जन्माष्टमी के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। सुबह स्नान करने के बाद तुलसी की विधिवत पूजा करें और अंत में उसकी परिक्रमा करें। मान्यता है कि इस उपाय से पति-पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है, घर में देवी लक्ष्मी का आगमन होता है और जीवन खुशहाल बनता है। वास्तु के अनुसार, तुलसी का पौधा घर की पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ होता है।

लड्डू गोपाल को प्रसन्न करने का उपाय

जन्माष्टमी पर सुबह स्नान करने के बाद लड्डू गोपाल की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। पूजा में माखन-मिश्री, फल और अन्य प्रसाद के साथ तुलसी के पत्ते अवश्य अर्पित करें। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी के पत्तों के बिना भगवान का भोग अधूरा माना जाता है और वे उसे स्वीकार नहीं करते। तुलसी युक्त भोग अर्पित करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का उपाय

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जन्माष्टमी के दिन तुलसी के पास देसी घी का दीपक जलाना बेहद शुभ होता है। दीपक जलाते समय देवी लक्ष्मी से घर में सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना करें। यह उपाय न केवल नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली का संचार करता है।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Krishna Janmashtami 2025 Lord Krishna Religion

Continue Reading

Previous: India A के लिए खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली? बीसीसीआई तैयार कर रहा खास प्लान
Next: Sankashti Chaturthi: हेरम्बा बहुला संकष्टी पर ऐसे करें पूजा, जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व 

संबंधित खबरें

Radha Ashtami 2025 के दिन अपनाएं ये खास उपाय, जीवन में आएगा खुशहाली और सफलता
1 min read
  • धर्म

Radha Ashtami 2025 के दिन अपनाएं ये खास उपाय, जीवन में आएगा खुशहाली और सफलता

Mrinal Pathak August 30, 2025
Mahalaxmi Pujan 2025 का है महत्व, जानें पूजन विधि और शुभ तिथि की पूरी जानकारी
1 min read
  • धर्म

Mahalaxmi Pujan 2025 का है महत्व, जानें पूजन विधि और शुभ तिथि की पूरी जानकारी

Mrinal Pathak August 30, 2025
Khatu Shyam के मंदीर जाने का है प्लान, तो जान लें दर्शन के शुभ दिन
1 min read
  • धर्म

Khatu Shyam के मंदीर जाने का है प्लान, तो जान लें दर्शन के शुभ दिन

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.