मालगाड़ी टकराई, पुलिस स्टेशन में निशिकांत दुबे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Jharkhand Top News of 9 August: झारखंड के चांदिल क्षेत्र में 2 मालगाड़ियों में भीषण टक्कर हो गई। यहां पढ़ें राज्य से जुड़ी दिन भर की सभी बड़ी खबरें।
Jharkhand News: सरायकेला जिले में पटरी से उतरी 2 मालगाड़ियां
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन के अंतर्गत सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल क्षेत्र में बड़ा हासदा हो गया। इस क्षेत्र में दो मालगाड़ियां पटरी से उतर गईं। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन के अंतर्गत सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल क्षेत्र में दो मालगाड़ियों के पटरी से उतरने के बाद परिचालन बहाल करने के लिए निकासी कार्य जारी है।
#WATCH | Jharkhand | Two goods trains have derailed in the Chandil area of Saraikela Kharsawa district under the Adra Division of South Eastern Railway. pic.twitter.com/wWbAnmQ3Ew
— ANI (@ANI) August 9, 2025
Jharkhand Railways: चांडिल क्षेत्र की ट्रेनों को किया डायवर्ट
आद्रा मंडल रेल प्रबंधक सुमित नरूला ने बताया, “चक्रधरपुर की ओर से आ रही एक मालगाड़ी रात करीब 2 बजे चांडिल में पटरी से उतर गई। इसमें करीब 15 मालगाड़ियां फंसी थीं। एक अप ट्रेन भी आ रही थी, और वह भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसके सात डिब्बे इसमें फंसे हुए थे। फिलहाल हम रात 12 बजे तक एक लाइन खोलने की उम्मीद कर रहे हैं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अन्य प्रभावित ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों पर भेज दिया गया है।”
#WATCH | Seraikela Kharsawan, Jharkhand | Adra Divisional Railway Manager Sumit Narula says, "A goods train from Chakradharpur side derailed at Chandil at around 2 am. About 15 loaded wagons were involved in it. An up train was also coming along, and it too had been damaged.… https://t.co/9N60NDySDe pic.twitter.com/86UIrDy5wC
— ANI (@ANI) August 9, 2025
Nishikant Dubey: देवघर पुलिस स्टेशन गिरफ्तारी के लिए पहुंचे निशिकांत दुबे
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे अपने खिलाफ दर्ज एक मामले के सिलसिले में पुलिस स्टेशन पहुंचे। देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में कथित तौर पर ‘जबरन’ प्रवेश करने के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
#WATCH | Deoghar, Jharkhand | BJP MP Nishikant Dubey arrives at the Police Station in regard to a case registered against him.
— ANI (@ANI) August 9, 2025
A case has been registered against him for allegedly 'forcibly' entering the Baba Baidyanath Temple in Deoghar. pic.twitter.com/j4GnbsNsLx
सरकार को उखाड़ फेंकने का निशिकांत दुबे ने लिया संकल्प
झारखंड: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 2 अगस्त को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में “जबरन” प्रवेश करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के आरोप में अपने, मनोज तिवारी और अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।
VIDEO | Jharkhand: BJP MP Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) reacts to an FIR filed against him, Manoj Tiwari, and others for “forcibly” entering the sanctum sanctorum of the Baba Baidyanath Temple in Deoghar on August 2 and hurting religious sentiments.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 9, 2025
He says, “Who is filing… pic.twitter.com/iC17enToT6
उन्होंने कहा, “एफआईआर कौन दर्ज कर रहा है? मजिस्ट्रेट को यह करना होगा। जबरन प्रवेश करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है। राज्य के पर्यटन मंत्री की तरह, मैं भी एक सांसद और मंदिर का ट्रस्टी हूं। एफआईआर किस आधार पर दर्ज की गई है? मैं मंदिर के सामने खड़ा हूं, और मैंने इस राज्य सरकार को हटाने की शपथ ली है और मैं इसे हटाऊंगा।”
यह भी पढ़ें – चाईबासा में IED विस्फोट, 2 जवान घायल, यहां पढ़ें राज्य की दिन भर की सभी बड़ी खबरें
JAC Board: परीक्षा में फेल छात्रों को दूसरा मौका
झारखंड के 10वीं और 12वीं में फेल हुए छात्रों को अब एक और मौका दिया जा रहा है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने दोनों परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। मैट्रिक की सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीखे जाहिर कर दी गई है। ये परीक्षाएं 23 अगस्त से 29 अगस्त तक और इंटरमीडिएट की सप्लीमेंट्री परीक्षा 23 अगस्त से 1 सितंबर तक होगी। दोनों परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 सितंबर से 8 सितंबर तक स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।
JAC Board: दो पालियों में होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं
JAC बोर्ड के अनुसार, दोनों परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी जानने के लिए छात्र JAC की वेबसाइट www.jacjharkhand.gov.in पर विजिट कर सकते है और छात्र इसे 18 अगस्त से डाउनलोड कर सकते हैं।