Selfie Death: यहां सेल्फी, वहां सेल्फी…न जाने लोग कहां कहां सेल्फी रहते रहते है। लेकिन जनाब ध्यान दीजिए ये सेल्फी का चक्कर लोगों की मौत की वजह बनता जा रहा है, फिर भी लोग है कि मानते नहीं। झारखंड में सेल्फी का शौक कई युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। ताजा मामला राज्य के कोडरमा जिले के तिलैया डैम का है, जहां सेल्फी लेते समय एक 17 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई। ये हादसा तब हुआ जब वह अपने दोस्तों के साथ डैम में घूमने गया था और नाव पर सवार होकर सेल्फी ले रहा था, तभी डैम में गिर गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई
सेल्फी के चक्कर में चौथी मौत Selfie Death: यह सिर्फ अकेले जून के महीने में ही झारखंड में डैम और झरने के बीच सेल्फी और रील बनाने के चक्कर में होने वाली चौथी मौत है। आपको बता दे इससे पहले 19 जून को रांची के जोन्हा फॉल में सेल्फी लेते समय एक ओर स्कूल के शिक्षक तेज बहाव में बह गए थे, जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। इसके अलावा हजारीबाग जिले में 3 जून को दो युवकों की घाघरा डैम में डूबने से मौत हो गई थी, ये हादसा उस वक्त हुआ जब वे ऊंचाई पर चढ़कर रील बना रहे थे।
सेल्फी लेते वक्त कैसे करे अपनी हिफाज़त
- सुरक्षित स्थान चुनें: सेल्फी लेते समय सबसे पहले देख ले कि आप एक सुरक्षित स्थान पर हैं। ऊंचाई से गिरने या पानी में डूबने के खतरे से बचें।
- सावधानी से चलें: सेल्फी लेते समय सावधानी से चलें और अपने आसपास की जगह का खास ध्यान कहीं आप किसी किनारे पर तो नहीं जैसे पहाड़, या नदी। अचानक से कोई खतरा आ सकता है।
- फोन को संभालकर रखें: सेल्फी लेते समय फोन को संभालकर रखें और सुनिश्चित करें कि वह आपके हाथ से न गिर जाए।
- खतरनाक जगहों से बचें: सेल्फी लेते हुए खतरनाक जगहों से दूर रहे। जैसे कि ऊंचाई वाले स्थान, पानी के किनारे, या यातायात के बीच में सेल्फी लेने से बचें।
- साथी के साथ रहें: सेल्फी लेते समय साथी के साथ रहना सुरक्षित हो सकता है। यदि कोई खतरा होता है, तो साथी आपकी मदद कर सकता है।
- ड्राइव करते वक्त सेल्फी से बचे: जब आप सफर में हो या फिर ड्राइव कर रहे हो तो पूरा ध्यान सड़क पर रहना चाहिए सड़क पर सेल्फी लेने में आपका ध्यान भंग होगा और आपके पल भर में हादसे का शिकार हो सकते हैं, इसलिए रोड ड्राइव सेल्फी से बचे।
सुरक्षा की कमी Selfie Death: सेल्फी के चक्कर में हो रही इन मौतों ने बता दिया कि खतरनाक और अनजान जगहों पर सेल्फी लेना जानलेवा हो सकता है। अक्सर प्रशासन भी लोगों से अपील करता रहता है कि अपनी जान जोखिम में डाल न रील बनाए और न सेल्फी खींचे। वैसे भी बारिश के मौसम में झरनों, डैमों और नदियों के किनारे जाने से बचें और सुरक्षा को तरजीह दे।
Selfie Death: सावधानी की आवश्यकता
सेल्फी लेने के शौक में हमें अपनी सुरक्षा से किसी हाल समझौता नहीं करना चाहिए, और अगर कोई और ऐसा जोखिम उठा रहा है तो उसे भी टोकना चाहिए क्या पता आपके रोकने से किसी की बेशकीमती जिंदगी बच जाए। खतरनाक जगहों पर जाने से पहले हमें वहां की स्थिति का आकलन करना चाहिए और सुरक्षा के उपायों का पालन करना चाहिए।
इन घटनाओं से हमें सीखने की जरूरत है कि शौक तब तक अच्छा जब तक वो जुनून न बने। सेल्फी लेने के शौक में हमें अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। खतरनाक जगहों पर जाने से पहले हमें सावधानी से काम लेना चाहिए और सुरक्षा के उपायों का पालन करना चाहिए।