फुलेरा में छाया चुनावी बुखार, 'पंचायत 4' ने फिर जीता दिल
'पंचायत' सीजन 4 का इंतजार लंबे समय से था और अब यह आखिरकार रिलीज हो चुका है।
फुलेरा गांव की पुरानी यादें और नए मोड़ एक बार फिर दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं।
मंजू देवी, बनराकस, प्रधान जी और सचिव जी की केमिस्ट्री फिर से धमाल मचा दिया है।
इस बार गांव की राजनीति कहानी और चुनावी माहौल ने दर्शकों का दिल छू लिया।
दर्शकों का कहना है कि हर एपिसोड में गांव की खुशबू और अपनापन लगता है।
इतना ही नहीं, शो की स्क्रिप्ट, अभिनय और लोकेशन सभी दिल जीतने वाले हैं।
सोशल मीडिया पर भी #Panchayat4 ट्रेंड कर रहा है और फैंस तारीफ कर रहे हैं।